मुंडेरवा। बोदवल गांव में 20 वर्षीय विवाहिता की सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में रोशनदान के सरिये में फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बोदवल निवासी रामू की इसी साल फरवरी में रंजू देवी के साथ शादी हुई थी। रामू बोदवल बाजार चौराहे पर गुमटी में पान बेचता है। देर शाम गुमटी बंद कर घर पहुंचा तो कमरा बंद पाया। कई बार बुलाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा। अंदर उसकी पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस के जरिये मायके के लोगों को सूचना दी गई है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। संवाद