कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थानाक्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे के करीब 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की अनुसार सुनीता पत्नी अनंतराम सुबह करीब नौ बजे कमरे में अंदर जाकर बंद कर लिया और साड़ी से छत की कुंडी में फंदा लगाकर जान दे दी। बाहर सुनीता की एक वर्षीय बेटी को रोता देखकर परिजन उसे बुलाने के लिए दरवाजा खटखटाने लगे। पीछे लगी खिड़की से देखा तो वह छत की कुंडी से लटक रही थी। जब तक परिजन दरवाजा तोड़ कर भीतर दाखिल होते उसकी मौत हो चुकी थी। सुनीता का पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। पत्नी घर पर एक वर्षीय बेटी व परिजनों के साथ रहती थी। थानाध्यक्ष छावनी सौदागर राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद चलेगा।