फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया, केस दर्ज

Mon, 03 Jul 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के करमिया गांव निवासी प्रीति चौधरी ने तहरीर दी है। उसमें बताया है कि उसके ससुराल के लोग पांच लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे हैं। न देने पर उसके पति, सास, ननदें व ननदोई प्रताड़ित करने लगे। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पति गोविंद वर्मा, सास इंद्रावती वर्मा पत्नी विजय बहादुर वर्मा, ननद ईशा वर्मा, विंदु वर्मा, शांति वर्मा निवासी करमिया थाना परशुरामपुर एवं पति के बहनोई पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें