संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। छावनी थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में मायके रह रही विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि बंद कमरे में साड़ी के फंदे से विवाहिता का शव लटका हुआ था।
जानकारी के अनुसार, जयंतीपुर गांव निवासी 24 वर्षीय दीपिका पुत्री आज्ञाराम मायके में काफी दिन से रह रही थी। घटना के समय घर पर उसकी मां मौजूद थी। पिता मुंबई में नौकरी करते हैं। मां ने खिड़की से फंदे में लटका बेटी का शव देख गुहार लगाई। घटना की सूचना विवाहिता के चाचा महेश ने छावनी पुलिस को वी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष छावनी ने शव को फंदे से उतरवाया। छावनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
: