दो माह पहले हुई थी शादी, पुलिस कर रही मामले की जांच संवाद न्यूज़ एजेंसी
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पगार में रविवार को 25 वर्षीय विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरपाती निवासी संजना पुत्री राजेंद्र प्रसाद यादव की शादी दो माह पहलले नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पगार निवासी संतोष कुमार यादव के साथ हुई थी। रविवार की शाम संजना ने कमरे में छत के कुंड़े से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद परिजनों ने संजना को आवाज़ दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद परिजन कमरे की तरफ गए तो देखा कि उसका शव साड़ी के फंदे से लटक रहा है। परिजनों ने शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। इसी बीच एएसपी ओम प्रकाश सिंह, सीओ कलवारी प्रमोद कुमार राय व थाना प्रभारी नगर जयवर्धन सिंह पहुंच गए। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। थोड़ी देर में ही फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई और घटना स्थल का साक्ष्य जुटाए।