फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दहेज को लेकर उत्पीड़न की शिकार ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने ससुराल के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई, गिरफ्तारी और सात वर्षीय पुत्री की जान माल की गुहार लगाई है। लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी बाजार निवासी सुमित्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 14 फरवरी 2013 को हुआ। शादी से पहले ससुराल के लोगों ने बताया था कि उसका होने वाला पति सरकारी नौकरी में हैं, लेकिन वह बात झूठी निकली। महिला का आरोप है कि पति का दूसरी औरतों से भी संबंध है। कुछ दिनों के बाद सुमित्रा पर और दहेज लाने का दबाव डाला गया। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर उत्पीड़ित किया गया और भोजन पानी भी बंद कर दिया गया। इसके पूर्व महिला परामर्श केंद्र पर उनके बीच समझौता भी हुआ। समझौते के तहत ससुराल पहुंचने पर उसका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें