परशुरामपुर। शृंगीनारी बाजार स्थित जय गुरुदेव मैरिज हाॅल को मंगलवार को हर्रैया के एसडीएम विनोद कुमार पांडेय ने सील कर दिया। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति इसका निर्माण कराया गया है। संचालक से जब वैध प्रपत्र मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाए। संचालक ने बिना अनुमति के ही मैरिज हॉल का निर्माण कराया है। बगल और सामने सरकारी जमीन का उपयोग किया जा रहा था। संवाद
13जेएनडी20: नवनियुक्त प्रधान यशपाल सूरी का अभिनंदन करते हुए वरिष्ठ नागरिक। संवाद