चार गांवों में हुई मारपीट में कई घायल
बस्ती। अलग-अलग थानाक्षेत्र में मारपीट के चार मामलों में पुलिस ने 15 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। वाल्टरगंज जथानाक्षेत्र के संसारपुर में रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष के राम महेश की तहरीर पर भोरई, भल्लर, भिखई और दूसरे पक्ष के भिखई की तहरीर पर राम महेश उर्फ पप्पू, आकाश, शिव दयाल व सरोज उर्फ कबुतरी पत्नी राममहेश निवासी संसारपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। परशुरामपुर थाने के अरजानीपुर में पुरानी रंजिश में मारपीट, धमकी तथा मोबाइल फोन तोड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में खुशबू वर्मा ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर बिट्टन, रमुना देवी, हलकान व सुमिरता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मुंडेरवा पुलिस ने मनिकौरा कला गांव के प्रभुनाथ की तहरीर पर गांव के शिवम, सूरज व शिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। लालगंज पुलिस ने शनिवार को डिही खास गांव में टिन शेड पर बरसात का पानी गिराने से मना करने पर हुई मारपीट में शारदा देवी पत्नी फूलचंद्र की तहरीर पर गांव के सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।