वॉल्टरगंज। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर शनिवार तड़के आम से लदा एक डीसीएम चेनपुर ओवरब्रिज पार करने के बाद पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। केवल डीसीएम चालक को हल्की चोंटें आईं हैं। हादसे के बाद डीसीएम पर लदा आम सड़क पर बिखर गया। कुछ देर के लिए हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने पहुंचकर डीसीएम किनारे कराया। आम भी सुरक्षित कराया गया। डीसीएम चालक के अनुसार वह लखनऊ से आम लादकर गोरखपुर जा रहा था। सुबह चार बजे झपकी आने के कारण डीसीएम डिवाइडर पर चढ़ गया और अनियंत्रित होकर वह पलट गया। कुछ देर बाद हाईवे पर आवागमन की स्थिति सामान्य हो गई। संवाद