छावनी। फोरलेन पर बैंक मैनेजर की कार नीलगाय से टकरा गई। हादसा मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे पचवस पेट्रोल पंप के पास हुआ। एयरबैग खुल जाने से कार सवार बाल-बाल बच गए। छावनी पुलिस ने महिला बैंक प्रबंधक को उनके घर बस्ती भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, अयोध्या-बस्ती लेन पर हुए हादसे मेंं अयोध्या जिले के सोहावल के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में कार्यरत बैंक प्रबंधक साक्षी वर्मा निवासी नया खौरहवा, गांधीनगर बाल-बाल बच गई। कार चालक विकास मिश्रा निवासी बनकसा, पोस्ट पिपरा गौतम को मामूली चोट आई है। सोहावल से ड्यूटी करने के बाद बैंक प्रबंधक अपने घर बस्ती वापस आ रही थीं।
दूसरी दुर्घटना विक्रमजोत ब्लॉक कार्यालय के सामने हुई। दुबौलिया क्षेत्र के बैजलपुर निवासी अतुल कुमार किसी काम से आ रहे थे। ब्लॉक कार्यालय के सामने मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। छावनी पुलिस ने घायल अतुल को सीएचसी हर्रैया भेजवाया। संवाद