बस्ती। शनिवार की सुबह प्लेटफाॅर्म के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जीआरपी एसएचओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि रेलवे स्टेशन मास्टर से मिली सूचना पर एसआई अलगू यादव को भेजा गया। प्लेटफाॅर्म नंबर एक आरपीएफ पोस्ट से लगभग 300 मीटर पूर्व रन थ्रू ट्रैक पर क्षत विक्षत शव मिला। उसके जेब से प्लेटफार्म का टिकट मिला। जेब से इसके अलावा कुछ भी ऐसा नहीं मिला। इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। संवाद