बस्ती। रुधौली पुलिस ने साइकिल खड़ी करने की बात को लेकर पिटाई के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र की टडौटी गांव निवासी मीना ने दर्ज एफआईआर में बताया कि चार सितंबर को उनके जेठ हरिलाल, जेठानी बसंती और ममता बरामदे में साइकिल खड़ी करने की बात को लेकर विवाद करने लगीं। उन्होंने कहा कि अभी बंटवारा नहीं हुआ है, इसलिए साइकिल खड़ी की गई है। इसी बात पर आरोपी गाली देते हुए उनकी पिटाई करने लगे, इससे उनके सिर में चोट आई है। संवाद