फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरी की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। थाना रुधौली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कथित चोरी की सूचना पुलिस के लिए उलझन बन गई। सुबह करीब 8:40 बजे शिवपूजन मौर्या निवासी पटेहरिया ने डायल 112 पर सूचना दी कि अज्ञात चोर उनके घर का बक्सा तोड़कर जेवरात चोरी कर ले गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता की पत्नी के पास से ही कथित चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए। पूछताछ में शिवपूजन ने स्वीकार किया कि बच्चों ने खेल-खेल में बक्से का ताला तोड़कर सामान बिखेर दिया था, जिससे उन्हें लगा कि चोरी हो गई है। बिना घरवालों से पूछे उन्होंने जल्दबाजी में पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना में कोई चोरी नहीं हुई थी और सूचना भ्रमवश दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें