फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दिवाली: दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मखौड़ा धाम

विज्ञापन
मखौड़ा धाम में मनाया गया देव दीपावली । - फोटो : BASTI
विज्ञापन
देव दीपावली : 5100 दीपों की छटा से रोशन हुआ मखौड़ा धाम
विज्ञापन

सिकंदरपुर (बस्ती)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर सोमवार को रामजन्म की कारक पुत्रेष्टि यज्ञ स्थल मखौड़ा में देव दिवाली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। घर चौखट तो रोशन हुए ही पुत्रेष्टि यज्ञ स्थल मनोरमा का पावन तट भी जगमगा उठा। यहां श्रद्धालुुओं ने 5100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। परशुरामपुर ब्लॉक क्षेत्र के मखौड़ा धाम में कार्यक्रम का शुभारंभ दशरथ महल अयोध्या व राम जानकी मंदिर के महंत बिंदुगद्दाचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य ने किया। महंत ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता दीपदान करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा को सनातन धर्मी महत्वपूर्ण पर्व मानते हैं। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता दीपदान करते हैं। इसलिए इस दिन देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। धर्म नगरी काशी सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर पवित्र नदियों के किनारे पूजन व दीपदान जैसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। वहीं, मखौड़ा में सोमवार की शाम देव दिवाली पर जगमग दीपों की खूब छटा बिखरी रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें