बस्ती। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में सभी मतदेय स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दिए जाएं। लेखपाल तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के माध्यम से सभी मतदेय स्थलों का रिपोर्ट मंगा लिया जाए। पिछले दो दिनों में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बूथ का निरीक्षण किया था। उसमें कोई गंभीर समस्या प्रकाश में नहीं आई है।यह निर्देश डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने दिए हैं। वह कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे। डीएम ने कहा कि मतदेय स्थल का फर्श, छत, पेयजल एवं टॉयलेट, विद्युत तथा रैंप सही हालत में होना चाहिए। निर्देश दिया कि रूटचार्ट के बारे में भी लेखपाल से रिपोर्ट प्राप्त करें। उन्होंने हर्रैया तहसील में बंधे के पास बूथों का एसडीएम तथा तहसीलदार स्वयं निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। संवाद