फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अलगाववादियों के खिलाफ सिख समुदाय का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Tue, 28 Mar 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
देश विरोधी गतिविधियों को लेकर सिखों ने शास्त्री चौक पर किया प्रदर्शन।
विज्ञापन
बस्ती। सिख समुदाय ने पंजाब, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया सहित अन्य स्थानों पर देश के खिलाफ किए जा रहे कृत्यों के विरोध में शास्त्री चौक से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। बाद में पीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन एसडीएम गिरीश चंद्र झा ने लिया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे शास्त्री चौक पर सिख समुदाय के लोग एकत्रित हुए। यहां लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इसके बाद जुलूस की शक्ल में न्याय मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां ज्ञापन देने के बाद रवींद्र पाल सिंह ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों का सिख समुदाय विरोध करता है। सरकार ऐसे लोगों से सख्ती से निपटे। अल्पसंख्यक सिख समुदाय का भारतीय संविधान व अस्मिता पर पूरा विश्वास है। सिख राष्ट्र विरोधी तत्वों का बहिष्कार करते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभुप्रीत सिंह, हरि सिंह, रवी नंदन सिंह, कुलविंद्र पाल सिंह, कुलदीप सिंह, अमन जीत सिंह, जगवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें