कप्तानगंज नगर पंचायत के मदनपुरा गाँव मे नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते कैविनेट मंत्री राकेश सचान ।
महराजगंज/बनकटी। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने मदनपुरा में आयोजित नुक्कड़ सभा में भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में तेजी से विकास हो रहा है। हर नागरिक को सामाजिक सुरक्षा और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मौके पर जिला अध्यक्ष भाजपा महेश शुक्ला, अनुसूचित जाति संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम गौड़, भोला निषाद, विनोद, ध्रुवचंद्र कसौधन, राम प्रसाद यादव, विवेकानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने गांधीनगर वार्ड में पार्टी के लिए जन सहयोग मांगा। सपा जिलाध्यक्ष/सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद ने पार्टी के पक्ष में लोगों से सहयोग मांगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर संगठन के पक्ष में समर्थन मांगा। मौके पर राधेश्याम पांडेय, रविचंद पांडेय, विवेकानंद शुक्ला, अंकित पांडेय आदि मौजूद रहे।
-
मंत्रियों ने मांगा भाजपा के लिए समर्थन
बस्ती। नगर पंचायत नगर में भाजपा सांसद बाबूराम निषाद और राज्यमंत्री रमाकांत निषाद ने भाजपा सभा कर भाजपा के पक्ष में मतदान का आह्वान किया। नेताद्वय ने कहा कि विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं। पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि यदि अवसर मिला तो बहादुरपुर ब्लॉक की तरह नगर को भी आदर्श नगर पंचायत बनाकर दिखा देंगे। इस मौके पर वरिष्ठ नेता विनोद शुक्ल, अशोक निषाद, हरिपाल निषाद, प्रेम प्रकाश चौधरी, अवधेश सिंह, कृष्ण कुमार दुबे, टकाल पांडेय, परमानंद सिंह, डॉ. अनिल श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। संवाद
कप्तानगंज नगर पंचायत के मदनपुरा गाँव मे नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते कैविनेट मंत्री राकेश सचान ।