फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन हादसा: ठेले से टकराकर पेड़ से भिड़ी स्कूल वैन, 11 बच्चे घायल; 2 को अयोध्या रेफर किया

Sun, 13 Sep 2026 12:48 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

हादसा शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे परसा-परशुरामपुर मार्ग पर जीतीपुर के पास हुआ। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। हादसे का शिकार वाहन पूरा बभनान स्थित लिटिल फ्लावर्स स्कूल का बताया जा रहा है। चालक गोपाल तिवारी वाहन चला रहा था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे और पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
पेड़ से टकराने के बाद स्कूल वैन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैकोलिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बच्चों को लेकर जा रही स्कूली वैन ठेले से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में वैन में सवार 11 बच्चों को चोटें आईं। आसपास के लोगों ने बच्चों को वाहन से बाहर निकाला। दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अयोध्या रेफर किया गया।

विज्ञापन


हादसा शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे परसा-परशुरामपुर मार्ग पर जीतीपुर के पास हुआ। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। हादसे का शिकार वाहन पूरा बभनान स्थित लिटिल फ्लावर्स स्कूल का बताया जा रहा है।

चालक गोपाल तिवारी वाहन चला रहा था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे और पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन


वहीं, पकड़ी जप्ती निवासी कौशल कुमार का बेटा अनिरुद्ध कुमार (12), हरिजनपुर निवासी नीरज का बेटा अनिकेश (10) व अनिरुद्ध, पुरैना निवासी कमर हुसैन की बेटी तैइबा व बेटा मोहम्मद फैसल, बड़ेरिया कुंवर निवासी अथर्व सिंह घायल हो गए।

एंबुलेंस से सभी घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर पहुंचाया गया। वहां से तैइबा व अनिकेश को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मोतीचंद राजभर ने बताया कि वैन में 18 बच्चे सवार थे, चालक से पूछताछ की जा रही है। आरटीओ को भी सूचित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें