बस्ती। महादेवा विधायक दूधराम गूमानारी कैथवलिया संपर्क मार्ग से छबीलहा गांव तक पिच रोड सड़क का लोकार्पण किया। विधायक दूधराम ने कहा कि जनता की मांग के अनुसार महादेवा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ा जा रहा है जिससे आवागमन में लोगों को सुविधा मिल सके। लोकार्पण अवसर पर छबीलहा प्रधान चंदू यादव, प्रधान सुनील सिंह, उमेश चौधरी राजेश चौधरी, इंद्रेश चौधरी, सिरौता प्रधान, अशरफ, राजन पाल, विधायक प्रतिनिधि फूलचंद श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।