एपीएन पीजी कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन आफ दी मैच के खिलाड़ी को किया गया पुरस्कृत।
एपीएन पीजी कॉलेज में चल रहा दस दिवसीय बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के एपीएन पीजी कॉलेज में चल रहे दस दिवसीय बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में धाम मखौड़ा व शिव धाम महादेवा के बीच मैच हुआ। मखौड़ा की टीम ने महादेवा को दो रनों से हराया।
मैच का उद्घाटन राजघराने के राजा ऐश्वर्यराज सिंह ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं में निखार आता है। मखौड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित आठ ओवर में 80 रन का लक्ष्य महादेवा के सामने रख दिया। जवाब में उतरी महादेवा की टीम सभी विकेट गंवा कर 78 रन पर ही ढेर हो गई। लीग मैच की कमेंट्री ऋषभ पांडेय वहर्षित वर्मा ने किया। मौके पर एपीएन पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, राहुल, अनूप, प्रशांत, देवांश पांडेय, प्रशांत द्विवेदी, अंशुमान, अनुद्राक्ष पांडेय आदि मौजूद रहे।