फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पंचायत के विकास के लिए महादेव विधायक देंगे डेढ़ करोड़ रुपये

Sat, 30 Dec 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। नगर पंचायत सभागार में शनिवार को चेयरमैन उर्मिला देवी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें पहुंचे महादेवा विधायक दूधराम ने 15 वार्डों में विकास कार्य के लिए डेढ़ कराेड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह धनराशि वह अपने विधायक निधि से नगर पंचायत को देंगे। उन्हाेंने कहा कि उनका मकसद है कि नगर पंचायत को प्रदेश स्तर पर विकसित किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में पानी निकासी, कूड़ा प्रबंधन, पेयजल, शौचालय, विवाह घर आदि कार्यों पर चर्चा हुई। अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए अलाव व रेन बसेरे सक्रिय हैं। इनमें सभी सुविधाएं विकसित कर दी गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी ने कहा कि वार्डों का विकास तेजी से किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं।
अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल ने कहा कि नगर पंचायत को आदर्श बनाने के लिए युद्ध स्तर पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मौके पर अब्दुल हफीज, ऋषिराज मुनि, विनोद यादव, नवीन पाल, बाबूराम चौधरी, कौशल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें