फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कंटेनर की चपेट में आकर मैजिक चालक की मौत

Wed, 11 Oct 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन पर हर्रैया के महूघाट के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया-बस्ती। हाईवे पर महूघाट चौराहे के पास मंगलवार सुबह टायर बदल रहे मैजिक के चालक की कंटेनर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक लखनऊ के इटौजा क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बस्ती से अयोध्या लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के इटौजा थाना क्षेत्र के लखनऊ टाउन निवासी बृजेश सिंह (30) मैजिक गाड़ी पर कृषि विभाग का कागजात लादकर लखनऊ से बिहार जा रहा था। महूघाट चौराहे के पास अचानक गाड़ी के पीछे का बायां टायर फट गया। चालक बृजेश गाड़ी खड़ी कर पहिया बदलने लगा। तभी अयोध्या से बस्ती की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बृजेश को रौंद दिया। दुर्घटना देख वहां पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर व मैजिक गाड़ी को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। वाहनों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें