रुधौली। विशुनपुरवा चौराहे के पास बहादुरपुर गांव के मोड़ पर स्कूली बस से मैजिक टकरा जाने से मैजिक में सवार चार लोग घायल हो गए।
हादसे में आंबेडकर नगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के बधियानी काला के कपिल देव मौर्य व रुधौली थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द के नूरजहा पत्नी नबीरहम व कडजहना के शशिकांत यादव व शशिकांत की पत्नी गुड़िया घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह चारों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रुधौली भेजकर हादसे की सूचना परिजनों को दी। संवाद