भानपुर। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत अधिशाषी अधिकारी ऋचा सिंह ने शुक्रवार को नगर पंचायत वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए चौपाल आयोजित किया। चौपाल में लोगों को कूड़े एकत्र करने और उन्हें अलग-अलग रखने की जानकारी दी।बताया कि सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग कचरे के डिब्बों में ही डालें। अथवा अलग-अलग रखकर घर घर कचरा एकत्र करने वाले सफाई मित्रों को देने की बात कही। उन्होंने लोगों से अपने वार्डों को साफ सुथरा रखने और खुले मे कहीं भी कूड़ा न फेंकने के साथ ही स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर नगर पंचायत के स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर बृजेंद्र सिंह, निकाय के समस्त स्वच्छता कर्मी सफाई नायक सहित तमाम कस्बावासी उपस्थित रहे। संवाद