फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बदहाल हो रहा एमआरएफ सेंटर, धूल फांक रहीं मशीनें

Tue, 26 Dec 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लांट परिसर में स्थापित नहीं की जा सकीं मशीनें
विज्ञापन


सड़कों के किनारे फेंका जा रहा घरों से निकलने वाला कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी

रुधौली। नगर पंचायत में बनवाए गए मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) प्लांट में स्थापित होने के लिए आईं 15 लाख रुपये की मशीनें धूल फांक रही हैं। 35 लाख रुपये की लागत से तैयार यह प्लांट बदहाल है। परिसर में घास उग आईं हैं। आसपास के लोग यहां बकरियां चराते हैं।
नगर पंचायत के रुद्रनगर वार्ड में करीब दो साल पहले करीब 35 लाख रुपये की लागत से एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया था। इसका मकसद था कि वार्डों से निकलने वाले कूड़े की प्रोसेसिंग कर उसे दोबारा उपयोग में लाना था। इस प्लांट के उपयोग से कंपोस्ट खाद भी तैयार की जानी थी।
विज्ञापन

सेंटर में मशीनें स्थापित न होने से कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा है। घरों से निकलने वाला कूड़ा वार्डों की सड़कों के किनारे फेंका जा रहा है। इससे उठती बदबू से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


...
कोट

प्लांट में अभी विद्युतीकरण नहीं हुआ है। इससे मशीनों को स्थापित नहीं किया जा सका है। विद्युत निगम के अधिकारी को पत्र भेजकर कनेक्शन की मांग की गई है। जल्द ही प्लांट शुरू करा दिया जाएगा।

-कीर्ति सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें