बस्ती। शहर के एक व्यक्ति ने एप के जरिए लोन लेने के चक्कर में ऑनलाइन 70 हजार रुपये गंवा दिया। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। शहर के पिकौरा दत्तूराय निवासी राजेश कुमार मोदनवाल 15 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे उनके फेसबुक में दिए गए नंबर पर एक व्यक्ति ने कॉल किया और उसने ऑनलाइन लोन पास करने का ऑफर दिया। पहले उसने गुमराह करके सारे कागजात मंगवा लिए। फिर फाइल चार्ज, प्रोसेसिंग फीस आदि बहाने के नौ बार में करीब 70 हजार रुपये मंगवा लिया। जिसके बाद उसका संपर्क गायब हो गया। कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि आईटी और धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।