फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 13 दिसंबर को आयोजित होगी लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर, कलेक्टे्रट मुख्यालय एवं समस्त तहसील मुख्यालयों में किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि आमजन इस अवसर का लाभ उठाए। अपने वाद को सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित कराए। बताया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, परकाम्य लिखित अधिनियम की धारा-138 से संबंधित मामलें, बैंक वसूली से संबंधित मामलें, मोटर दुर्घटना से संबंधित प्रतिकर याचिकाएं, श्रम वादों, पारिवारिक वादों, भूमि अधिग्रहण से संबंधित वादों, विद्युत एवं जलकर विवाद (चोरी से संबंधित विवादों सहित), सर्विस में वेतन संबंधी विवाद एवं सेवानिवृत्त लाभों से संबंधित विवाद, राजस्व संबंधी वाद, अन्य सिविल वाद (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद, आर्बिट्रेशन, हायर पर्चेज एग्रीमेंट से उत्पन्न विवाद) एवं उक्त के अतिरिक्त अन्य प्रकार के वाद का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें