फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 हजार लोग बिना मास्क पकड़े गए, 25 लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुकता अभियानाें के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि के बाद से अब तक निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर 716 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। सार्वजनिक स्थान पर मास्क न लगाने पर 23 हजार चार लोगों को प्रशासन व पुलिस टीम ने पकड़ा। इनसे 25.06 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। रात में 5049 लोगों को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया। इनसे कुल साढ़े आठ लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। दो पहिया वाहन की पिछली सीट पर यात्रा करते हुए 3999 लोगों को पकड़कर 10.97 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें