फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन में पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन उल्लंघन में पांच मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कोतवाली और पुरानी बस्ती पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मालवीय रोड पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पिकौरा दत्तुराय निवासी राजगौरव पांडेय को पुलिस ने बीयर के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के साथ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली के घोड़ारेहार सियरापार के पास लॉकडाउन में निर्धारित समय के बाद भी दुकान खुली मिली। चौकी प्रभारी बड़ेवन विनोद कुमार यादव ने सियरापार निवासी अरविंद कुमार के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में पॉलिटेक्निक चौराहे के पास लॉकडाउन में बिना मास्क लगाए घूमने पर पुलिस ने वाल्टरगंज के रमवापुर माफी निवासी अब्दुल उर्फ बुले, फिरोज और पुरानी बस्ती के हथियागढ़ निवासी नरसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें