फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रयागराज में मिली लापता आईआईटी छात्र की लोकेशन

Tue, 19 Dec 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोन आने पर प्रयागराज के रवाना हुए परिजन
विज्ञापन


नागपुर से घर आते समय प्रयागराज से लापता हो गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। नागपुर से घर आते समय रास्ते से लापता आईआईटी छात्र की लोकेशन सोमवार को प्रयागराज में मिली। प्रयागराज में एक चाय की दुकान पर उसे देखने के बाद एक रिश्तेदार ने अभिषेक सिंह के घरवालों को फोन के जरिये सूचना दी। परिजन सोमवार की शाम को प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। वहीं पुलिस और एसटीएफ की टीम भी लगातार आईआईटी के छात्र का लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है।
टीम ने प्रयागराज के कई होटलों और हॉस्टल में छापा मारकर करके आईआईटी के छात्र की खोजबीन कर रही है। परिजनों को उम्मीद है कि आईआईटी का छात्र अभिषेक सिंह प्रयागराज के किसी होटल में रुका है। बड़े भाई अनिल सिंह ने बताया कि अभिषेक सिंह के अन्य मोबाइल नंबर भी लोकेशन से बाहर हैं। प्रयागराज के लिए तीन गाड़ियों से परिजन और रिश्तेदारों निकल पड़े हैं।
विज्ञापन


छावनी थाना क्षेत्र खेमराजपुर गांव के रहने वाले अभिषेक सिंह पुत्र आशीष सिंह नागपुर के वीएनआईटी कॉलेज से आईआईटी तृतीय साल का छात्र है। बड़े पिता अनिल सिंह के मुताबिक 14 दिसंबर की शाम को अभिषेक सिंह घर आने के लिए नागपुर से कानपुर का टिकट लिया था। 15 दिसंबर की शाम को कानपुर रेलवे स्टेशन पर 6:28 बजे उतरे उसके बाद ऑटो पकड़कर कानपुर के झगर कट्टी बस स्टेशन पर गया। वहां से ऑटो चालक को यूपीआई से किराया दिया। उसके बाद 16 दिसंबर की सुबह प्रयागराज बैंक ऑफ महाराष्ट्रा के एटीएम से 9000 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन

उसके बाद से अभिषेक सिंह का मोबाइल 6393886686 स्विच ऑफ बता रहा है। तब परिजन कानपुर पहुंचे तो वहां पर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में अभिषेक सिंह दिखाई पड़ा है। जब अभिषेक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने घटना की सूचना छावनी थाने पर दी। थानेदार ने मामला प्रयागराज का बता कर पल्ला झाड़ लिया। परिजन जब प्रयागराज पहुंचे तो वहां भी पुलिस ने परिजनों की नहीं सुनी। परिजनों ने छात्र के लापता होने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस और एसटीएफ आईआईटी के छात्र की खोजबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें