बस्ती। हर्रैया थाने पर तहरीर देकर एक वित्तीय संस्थान के शाखा प्रबंधक ने लोन ऑफिसर पर डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। गौर थानाक्षेत्र के कटास निवासी नीरज सिंह ने तहरीर में बताया है कि वह वर्तमान में फाइनेंस कम्पनी में शाखा प्रबंधक है। आरोप है कि कम्पनी में लोन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हिमांशु सिंह ने एक महिला की किश्त के 1,50,938 रुपये लेकर कम्पनी में जमा नहीं किए। पैसा मांगने पर टालमटोल कर रहे हैं। पुलिस ने सोनौली महराजगंज निवासी हिमांशु सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद