फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वगणना के लिए प्रधानों और सचिवों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक हुई। प्रभारी एडीओ पंचायत आशुतोष पटेल के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रधानों और सचिवों को स्वगणना की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वगणना का फॉर्म भरकर इसकी शुरुआत की। एडीओ पंचायत ने बताया कि 30 नवंबर तक लोग स्वयं पोर्टल पर जाकर स्वगणना का फॉर्म भर सकते हैं। जनगणना में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। 'हमारी जनगणना, हमारा विकास' के संदेश के साथ अधिक से अधिक लोगों से स्वगणना में भाग लेने की अपील की। प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद पांडेय, लक्ष्मी देवी, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, रामकिशुन चौधरी, प्रमोद मिश्रा, अमित चौधरी, सुधीर सिंह, राम प्रकाश सिंह, रामतौल चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें