फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिन तक नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें

Mon, 08 May 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। निकाय चुनाव के चलते तीन दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका निरंजन ने नौ मई की शाम छह बजे से 11 मई को मतदान समाप्त होने तक शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं। चोरी-छिपे शराब बिक्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि मतदान से 48 घंटे पूर्व से मतदान होने तक आबकारी दुकानें बंद रहेंगी। इस बंदी का कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। आबकारी अनुज्ञापन में देसी-अंग्रेजी शराब, बियर, मॉडल शॉप, भांग की दुकान, बार, सैन्य कैंटीन, डिनेचर्ड स्प्रिट व अन्य शामिल हैं। निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू है। अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी करने और उनपर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा मतगणना के दिन भी गणना स्थल से दस किमी के अंदर आने वाली शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
-
पोलिंग पार्टियों के लिए शुरू हुआ रोडवेज बसों का अधिग्रहण
बस्ती। जिला प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव के लिए बसों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। आरटीओ की ओर से बसें अधिग्रहीत कर शुक्रवार से ही जिला प्रशासन को हस्तांतरित करना शुरू हो गया है। आरटीओ ने रोडवेज व यात्री बस संचालकों को नोटिस जारी कर शिवहर्ष किसान पीजी काॅलेज में बसें भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

11 मई को जिले में मतदान है। इन मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों को पहुंचाने के लिए 100 बसों का अधिग्रहण किया गया है। बसें 12 मई को ही वापस लौट सकेंगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि केडीसी कंपनीबाग से नगरपालिका बस्ती,नगर पंचायत बनकटी, मुंडेरवा, गायघाट, नगर बाजार, गनेशपुर के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके अलावा नेशनल इंटर कालेज हर्रैया से बभनान, कप्तानगंज व नगर पंचायत हर्रैया के लिए तथा नगर पंचायत रुधौली में मतदान कराने स्थानीय तहसील से कार्मिक रवाना होंगे।
-
प्रेक्षक से संपर्क के लिए जारी हुआ मोबाइल व फोन नंबर
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने संतोष कुमार संभागीय खाद्य नियंत्रक लखनऊ को बस्ती जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया है। प्रेक्षक रविवार को यहां पहुंच गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश चंद ने बताया है कि सर्किट हाउस में प्रेक्षक के ठहरने का इंतजाम है। चुनाव में किसी प्रकार के सुझाव या शिकायत के लिए प्रेक्षक से -9839513202 और 05542-299433 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें