फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेत में काम कर रहे किसान पर गिरी बिजली, मौत

Fri, 14 Jul 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सूरतगढ़ की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। खेत में सिंचाई के लिए फैलाई गई पाइप को समेटते वक्त बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। 51 वर्षीय राम भवन उर्फ भाटू गुप्ता वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्र्राम सूरतगढ़ के रहने वाले थे। सूचना देने के बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो परिवार वाले सीएचसी सल्टौआ ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ निवासी राम भवन उर्फ भाटू गुप्ता खेत में सिंचाई के लिए प्लास्टिक की पाइप फैला रखी थी। सुबह गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी तो वह पाइप समेटने लगे। इसी बीच तेज गर्जना के साथ उनके ऊपर बिजली गिर गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंचे और सीएचसी ले गए। राम भवन के परिवार के लोगों ने बताया कि गांव के पूरब उडवलिया में उनका खेत है। वहीं पर राम भवन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भानपुर के एसडीएम आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार, कानूनगो एवं हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया। शासन से मिलने वाली मदद पीड़ित परिवार को दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें