फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली गिरने से खेत में लगी आग, बारिश से टली बड़ी घटना

Wed, 29 Apr 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बाजार के वार्ड नंबर छह भवानी प्रसाद नगर में बुधवार को अचानक बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। संजय मिश्रा के मकान से कुछ दूरी पर स्थित खेत में तेज धमाके के साथ बिजली गिरते ही आग लग गई। जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली गिरने के बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कुछ ही देर बाद शुरू हुई बारिश से आग अपने आप बुझ गई और किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय निवासी दिनेश दुबे, अरुण दुबे समेत अन्य लोगों ने बताया कि धमाके की तेज आवाज से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक भय का माहौल बना रहा, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें