फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से खुशनुमा हुई शुक्रवार शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी से खुशनुमा हुआ जनपद का मौसम
विज्ञापन

बस्ती। पिछले कुछ दिनों से पूर्वी हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे तेज हवा के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई जिससे शाम काफी खुशनुमा हो गई। अभी भी मौसम विज्ञानी 24 घंटे में आंधी, गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी की आशंका जता रहे हैं। शुक्रवार दिन में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर पूर्वी हवा चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत रही। शाम करीब छह बजे अचानक तेज हवा चलने लगी और देखते ही देखते बादल छा गए। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्रा ने बताया कि आगामी 24 घंटे उत्तरी-पूर्वी हवाएं चलती रहेंगी। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस होगी। उन्होंने बताया कि पानी की बौछारें पड़ने से आम के फलों को फायदा होगा। फलों का आकार और गुणवत्ता बारिश से बढ़िया होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें