फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा

Fri, 19 Jan 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी
विज्ञापन

24 जनवरी तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बेलवाडांडी स्थित हनुमान मंदिर स्थल से बृहस्पतिवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह 24 जनवरी तक चलेगा।
बेलवाडांडी का हनुमान मंदिर 100 वर्ष पुराना था। भवन जर्जर होने के चले नवनिर्माण का निर्णय लिया गया। पंकज श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, रितिकेश सहाय, मुकेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार गुप्ता, संजय श्रीवास्तव आदि ने योजना बनाई। 26 जनवरी 2023 से मंदिर का नवनिर्माण कार्य शुरू हुआ और अब बनकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत 19 जनवरी को वेदी पूजन, 20 जनवरी को जलाधिवास, 21 जनवरी को फलाधिवास, 22 जनवरी को अन्नाधिवास व प्राण प्रतिष्ठा, 23 जनवरी को सामूहिक रूद्राभिषेक एवं पूजन तथा 24 जनवरी को पूर्णाहुति, महाआरती व पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन शाम चार बजे से भजन, मंगलगान, आरती व जागरण का कार्यक्रम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें