फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जांच टीम ने निजी रेडियोलॉजिस्ट से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महिला अस्पताल में 30 दिसंबर की शाम जुड़वा में से एक बच्चा लापता हाेने के मामले की जांच बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। जांच टीम के डॉ. अशोक चौधरी व डॉ. संतोष कुमार मौर्या ने एक डायग्नोटिक सेंटर के रेडियोलॉजिस्ट व महिला चिकित्सक से पूछताछ कर प्रकरण के बारे में जानकारी ली। जांच अधिकारियों के मुताबिक इस प्रकरण में अभी प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर के रेडियोलॉजिस्ट से पूछताछ होनी बाकी है।
विज्ञापन


ग्राम दुबखरा की रेखा पत्नी रमेश जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती हुई थीं। इनका अल्ट्रासाउंड दो अलग-अलग निजी सेंटरों से हुआ था। पति रमेश के अनुसार, अल्ट्रासाउंड के बाद रेडियोलॉजिस्ट ने बताया कि रेखा के पेट मे जुड़वा बच्चे हैं। शुक्रवार शाम जब उनका ऑपरेशन हुआ तो डॉक्टर ने केवल एक बच्चा ही बताया। चिकित्सक का कहना है कि पिता व उनके साथ की आशा कार्यकर्ता को ऑपरेशन थियेटर में बुलाकर बच्चा दिखाया गया था। मामला गंभीर होता देख महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीके श्रीवास्तव ने तत्काल बीएसटी व पूरी फाइल मंगाकर जांच की। इसके बाद जांच कराने के लिए सीएमओ को अनुरोध पत्र लिखा। इसी पत्र के आधार पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी थी। टीम ने जांच शुरू कर दी है।
जांच टीम के डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि अभी प्रथम चरण में केवल महिला चिकित्सक व एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के रेडियोलॉजिस्ट से पूछताछ की गई है। फिलहाल अभी टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जांच की पूरी रिपोर्ट सोमवार तक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें