रूधौली एसडीएम को लेखपाल संघ ने अपनी मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन।
बस्ती। लेखपालों ने शुक्रवार को रुधौली तहसील परिसर में धरना देकर एसडीएम अतुल आनंद को ज्ञापन दिया। लेखपाल एडीएम द्वारा दिए गए ऑनलाइन खसरा फीडिंग के निर्देश और एसडीएम रुधौली की ओर से लेखपालों के बस्ता जांच के निर्देश का विरोध कर रहे हैं।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार व मंत्री प्रमोद चौधरी ने बताया कि दो सालों से खसरा फॉर्म लेखपालों को नहीं दिया गया, जिससे क्षेत्र में फसलों की पड़ताल करने में कठिनाई आ रही हैं। मौके पर अंकित चौधरी, हबीबुल्लाह, मधुसूदन यादव, उग्रनाथ, संजीव, जयंती आदि मौजूद रहे। संवाद