बस्ती। हापुड़ की घटना केे विरोध में लेखपाल संगठनों ने सभी तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को सभी तहसीलों पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लेखपाल धरना देंगे। घटना की निंदा करते हुए शोकसभा के बाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। संवाद