फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लोकसभा चुनाव तक रोडवेज अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Thu, 16 May 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम मुख्यालय ने जारी की गाइडलाइंस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव को देखते हुए परिवहन निगम ने अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। यह प्रतिबंध पांच जून तक जारी रहेगा। इसके लिए निगम मुख्यालय से दिशा निर्देश जारी किया गया है।

मुख्यालय के निर्देश के एआरएम आयुष भटनागर व सीनियर फोरमैन चंदन लाल ने कर्मचारियों को प्रतिदिन ड्यूटी पर हाजिर रहने का फरमान जारी किया है। डिपो प्रशासन ने वर्कशॉप से लेकर स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा रखने का सफाई कर्मियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मुख्य सचिव और परिवहन निगम के विशेष सचिव के निर्देश पर निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर व मुख्य प्रधान प्रबंधक राम सिंह वर्मा ने सभी डिपो के एआरएम समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर अवकाश न देने के निर्देश दिए हैं। साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि चुनाव समाप्ति तक किसी भी अधिकारी का अगर अवकाश स्वीकृत किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इसके दायरे में डिपो स्तर पर अधिकार, उपाधिकारी, सीनियर फोरमैन, जूनियर फोरमैन, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी व ड्यूटी इंचार्ज समेत करीब दर्जन भर विभिन्न जिम्मेदार अधिकारी आएंगे।
विज्ञापन


-

कोट


चुनाव में बसों की नियमित निगरानी के लिए वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह, वरिष्ठ सहायक अभिनव श्रीवास्तव, इंद्रजीत तिवारी, कन्हैया सिंह, सत्यदेव मिश्रा, मनीष कुमार श्रीवास्तव और अन्य कर्मियों की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरे जनपदों में चुनाव कराने के लिए जहां बसें भेजी जा रही है, वहीं हर वक्त दर्जन भर बसें तैयार रखी जा रही हैं ताकि यात्रियों की आवश्यकता व जिला प्रशासन के निर्देशन पर बसों को भेजा जा सके।

- आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें