बस्ती। ग्राम न्यायालय के विरोध में शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान अधिवक्ता ने जनपद न्यायालय के गेट नंबर दो पर एकत्रित हुए।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद दुबे ने कहा कि ग्राम न्यायालय की स्थापना अधिवक्ता हितों के खिलाफ है। वरिष्ठ अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारियों को आने-जाने में मुश्किल उठानी पड़ेगी। न्यायिक अधिकारी राजनीतिक दबाव के चलते निष्पक्ष न्याय नहीं कर पाएंगे।
एसोसिएशन के महामंत्री दयाशंकर दूबे ने कहा कि ग्राम न्यायालय में अधिवक्ताओं के बैठने व सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है। वादकारियों के लिए तमाम तकनीकी दिक्कतें खड़ी होंगी। इस मौके पर अधिवक्ता विवेक शुक्ला, निशांत पाठक, प्रशांत भारती, मृत्युंजय शुक्ला, मारुफ अहमद आदि मौजूद रहे।