फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूल जा रहे छात्र पर लंगूर का हमला, घसीटकर खेत में ले गया

Tue, 22 Oct 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा क्षेत्र के लहरी गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लहरी गांव में सोमवार की सुबह लंगूर ने छात्र पर हमला कर दिया। उसे गन्ने के खेत में घसीट ले गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बंदर छात्र को गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गया।

जानकारी के अनुसार, 11 वर्षीय विवेक पुत्र केशव गांव से मोहना खोर मार्ग पर जा रहा था। अचानक लंगूर विवेक पर टूट पड़ा। विवेक के ऊपर बैठकर हमला करने लगा। इससे वह बेहोश हो गया। राहगीरों के शोर मचाने पर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े।
विज्ञापन

ज्यादा संख्या में ग्रामीणों को अपनी तरफ आते देख लंगूर विवेक को खींचकर गन्ने के खेत में लेकर चला गया। ग्रामीण वहां भी पहुंचे तो छोड़कर भाग गया। ग्रामीण घायल बालक को निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया।
रविवार को इसी ग्राम सभा के डड़वां गांव निवासी ओमप्रकाश चौधरी पर भी इसी लंगूर ने हमला किया था। इस लंगूर के काटने से दो दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करवा चुके हैं।
विज्ञापन


..
50 गांवों में दहशत, लोग आंदोलित
लोग बताते हैं कि यह लंगूर करीब पांच किमी दायरे के 50 गांवों में दहशत का कारण बना हुआ है। जिस गांव की तरफ यह लंगूर रुख करता है, उस तरफ के बच्चे उस दिन विद्यालय पढ़ने नहीं जाते हैं। कई बार घंटों तक महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर बाइक, साइकिल और पैदल जाने वाले राहगीर उधर से जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। क्षेत्र के हीरालाल, राम प्रवेश, राम किशुन, मदन, रामजी, जगराम, राम हरीश, रोहित आदि ने बताया कि यदि जल्द ही इस समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें