गायघाट। सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव बैड़ारी एहतमाली के मदरहवा पुरवा के नागरिकों के विस्थापन की व्यवस्था बना ली गई है। यहां कटान से बेघर हुए 37 लोगों को तटबंध के उत्तर विस्थापित करने के लिए तहसील प्रशासन ने रविवार को खाली पड़ी सरकारी भूमि की प्लाटिंग का कार्य शुरू करा दिया हैं। जल्द ही आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह, कानूनगो अशरफी लाल, हल्का लेखपाल वीर चंद्र चौधरी, मोहम्मद नाइफ, सूर्य दत्त चौधरी, संजीव यादव की मौजूदगी में कलवारी- रामपुर तटबंध के उत्तर जमीन की प्लाटिंग कराई गई है। यहां कटान में बेघर हुए बाढ़ पीड़ितों को जल्दी ही आवासीय पट्टा देकर विस्थापित किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। कटान की डर से मदरहवा पुरवा और मईपुर बड़का पुरवा के लगभग डेढ़ सौ परिवार घर- मकान खाली कर शरणार्थी बन गए हैं। संवाद