फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कर्ज उतारने के लिए बेची थी जमीन, पत्नी हड़पना चाहती थी रुपये

Sun, 19 May 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 रतनपुर गांव में जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
पति-पत्नी में अविश्वास के चलते हुई राजमणि की हत्या
विज्ञापन

बेटी की शादी में लिए कर्ज उतारने के लिए बेची थी जमीन
- परशुरामपुर थानाक्षेत्र के रतनपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पत्नी और बच्चों का राजमणि वर्मा से भरोसा उठ चुका था। विश्वास के संकट की वजह से पति-पत्नी में विवाद हुआ करता था। बेटी की शादी में लिया गया कर्ज उतारने के लिए राजमणि ने एक बीघे जमीन बेच दी थी। पत्नी को आशंका थी कि जमीन बेचकर मिले छह लाख रुपये वह खा-पीकर उड़ा देंगे। इसलिए वह दिल्ली से भागकर आई थी कि रुपये पति से लेकर बैंक में जमा कर देगी। इसे लेकर शुक्रवार की रात विवाद शुरू हुआ।
पुलिस के अनुसार, राजमणि ने पहले पत्नी के ऊपर गड़ासा फेंककर वार किया। वह बच गई और वही गड़ासा उठाकर ताबड़तोड़ पति पर उसने वार कर ढेर कर दिया। भागकर बरामदे तक आते-आते राजमणि की गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

रतनपुर निवासी 45 वर्षीय राजमणि वर्मा पुत्र शिवपूजन वर्मा के दो बेटे सूरज और आशीष के अलावा एक बेटी दीपिका है। दोनों बेटों के साथ पति पत्नी भी दिल्ली में रहते थे। बेटे कोई प्राइवेट नौकरी करते हैं। दीपिका की शादी में कुछ रुपये कर्ज हो गया था। राजमणि वह कर्ज उतारने के लिए अपनी पांच बीघे पैतृक जमीन में से एक बीघे किसी को छह लाख रुपये में बेच दिया था।
दिल्ली में रह रही पत्नी प्रभावती को किसी ने फोन करके बताया कि उसके पति ने जब से जमीन बेची है तब से शराब आदि में खूब रुपये उड़ा रहे हैं। यह सुनकर वह चार दिन पहले घर आई। शुक्रवार रात यह घटना हो गई।
...
हिरासत में महिला,पुलिस का इन्कार
- पति की हत्यारोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चर्चा है कि वह खुद चलकर पुलिस तक पहुंची और अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी उसके हिरासत में लिए जाने की बात स्वीकार नहीं कर रही है। सीओ ने बताया कि आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

...
गर्दन से ऊपर नौ घाव,कट कर लटक गया था कान
- राजमणि पर उसकी पत्नी ने बड़ी ही निर्ममता से वार किए हैं। पोस्टमार्टम में गर्दन से ऊपर सिर तक नौ घाव पाए गए। सिर में गड़ासा लगने की वजह से ब्रेन फट गया था। दाहिना कान कटकर लटक गया था। गले पर बाएं तरफ और सिर पर तीन-तीन घाव पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें