फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लक्ष्मी पूजा का पोस्टर फाड़ा, छह पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में लक्ष्मी पूजा का पोस्टर फाड़ने के मामले में पुलिस ने छह नामजद और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी लवकुश पुत्र आज्ञाराम उर्फ धमालू सोनी की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि श्याम सुंदर के मकान के पीछे तिराहे पर दीवार पर लगाया गया लक्ष्मी पूजा का पोस्टर फाड़ दिया गया। शिकायत में आजम अली, शकील, अब्दुल कलाम उर्फ फुर्ररी, रहीम, रईस और अब्दुल हमीद को नामजद किया गया है। आयोजक ने बताया कि वे नौ वर्षों से गांव में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर प्रतिमा स्थापित करते आ रहे हैं। उन्होंने प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें