विक्रमजोत। विक्रमजोत विकास क्षेत्र में रविवार को दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों और मंदिरों को दीपों व रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। विक्रमजोत, छावनी, अमोढ़ा सहित विभिन्न बाजारों में मिठाई, दीप और पटाखों की दुकानों पर भीड़ रही। पूजन के बाद बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी की। वहीं पटखापुर-परशुरामपुर मार्ग स्थित रिक्खीपुर गांव में दिवाली मेले का आयोजन हुआ। मेले में खरीदारी के साथ आल्हा कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। देर रात तक मेले में ग्रामीणों की चहल-पहल बनी रही। संवाद