कलवारी। बहादुरपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय वैष्णोपुर में 11 दिवसीय रामलीला के दसवें दिन नवयुवक रामलीला कमेटी के कलाकारों ने अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति और मेघनाथ वध की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि युद्ध टालने के लिए श्रीराम ने अंगद को दूत बनाकर रावण के पास भेजा। अंगद ने माता सीता को सम्मानपूर्वक लौटाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन रावण ने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद अंगद ने रावण की राजसभा में पैर जमाकर चुनौती दी कि जो उनका पैर हटा देगा, श्रीराम बिना युद्ध किए लौट जाएंगे। रावण समेत कोई भी योद्धा उनका पैर नहीं हटा सका। अंगद ने रावण को श्रीराम की शरण में जाने की सलाह दी। इसके बाद युद्ध में मेघनाथ ने वीरघातिनी शक्ति से लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। सुषेन वैद्य की सलाह पर हनुमान संजीवनी बूटी लेने धवलागिरि पर्वत पहुंचे। बूटी की पहचान नहीं होने पर वे पूरा पर्वत ही उठा लाए। रास्ते में भरत ने उन्हें तीर मारकर नीचे गिरा दिया। परिचय जानने के बाद भरत ने उन्हें विदा किया। संजीवनी से लक्ष्मण के प्राण बच गए और दोबारा युद्ध में उन्होंने मेघनाथ का वध कर दिया। संवाद