बस्ती। शहर के रौतापार वार्ड में स्थित लैबुड़ा ताल का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसकी पहल शुरू हो चुकी है। वार्ड की सभासद मंजू श्रीवास्तव ने इसके लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा। सभासद ने कहा कि राज्यपाल उन्हें आश्वासन दिया है कि तालाब के सुंदरीकरण और यहां सुंदर पार्क की स्थापना की पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि तालाब के चारों ओर कई मोहल्लों की घनी आबादी निवास करती है। तालाब का बहुत बड़ा क्षेत्र हैं। यह शहर के बीचोंबीच स्थित है। पर्यटन की दृष्टि से यदि इसके विकसित किया जाएगा तो शहरवासियों को टहलने, व्यायाम करने एवं मन बहलाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने राज्यपाल से बताया कि वर्तमान में इस तालाब पर अतिक्रमण किया जा रहा है। यदि समय रहते इसका चिह्नांकन और संरक्षण नहीं हुआ तो भविष्य में इस जलस्रोत का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। संवाद