फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के खंभे से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

पैकोलिया। थाना क्षेत्र के कठौतिया सांवडीह गांव में रविवार को खंभे से गिरकर 25 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। रविवार की सुबह लगभग नौ बजे यूपी पावर कारपोरेशन के ठेकेदार द्वारा खंभे पर तार खींचने का काम मजदूरों को लेकर किया जा रहा था। खंभे पर पश्चिमी बंगाल प्रांत के मालदा जनपद के हरिकोल निवासी 25 वर्षीय हजरत अली खंभे पर चढ़कर तार खींच रहे थे, इसी बीच वे अचानक से वे नीचे गिर पड़े। कार्य में लगे साथियों ने उन्हें एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक का चचेरा भाई एमडीएस मुद्दीन ने बताया कि सुबह हजरत अली खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहे थे कि अचानक से नीचे गिर पड़े। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं यूपी पावर कॉरपोरेशन के मैनेजर अपने को बता रहे अमरोहा निवासी रणवीर सिंह ने कहा कि वह हेलमेट और सेफ्टीबेल्ट पहने हुए थे। सीएचसी गौर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मजदूर को उपचार के लिए लाया गया था। उसकी रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें